तलाश
तलाश है उन नगमों की
जो उदास मन में तरंग जगा सकें
तलाश है उन अपनों की
जो डूबते को बचा सकें
तलाश है उन सपनों की
जो उड़ना सिखा सकें
तलाश है उन जख्मों की
जो बेवफाई का आलम बता सकें
तलाश है उन लम्हों की
जो बीते गम भुला सकें
तलाश है उन रस्मों की
जो टूटे दिल निभा सकें
तलाश है उन रंगों की
जो सतरंगी बना सकें
Nice👌
ReplyDelete